October 31, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

Padmini samman samaroh sampann

 

Bhilwara Rajasthan

 

पद्मिनी सम्मान समारोह में जीवंत हुई मेवाड़ की गौरवगाथा

रेखा कंवर के नेतृत्व में महिलाओं ने किया पद्मिनी जौहर का भावपूर्ण मंचन, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

भीलवाड़ा। कदम फाउंडेशन एवं श्री राजपूत क्षत्रिय संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में नेहरू विहार में आयोजित पद्मिनी सम्मान समारोह में मेवाड़ की गौरवशाली संस्कृति, वीरता और स्वाभिमान की अनूठी झलक देखने को मिली। महंत श्री श्री 108 श्री बनवारी शरण कठिया बाबा महाराज के पावन सान्निध्य में आयोजित समारोह में नवदुर्गा की आकर्षक झांकियों एवं सांस्कृतिक नृत्यों ने समां बांध दिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कदम फाउंडेशन की अध्यक्षा रेखा कंवर के नेतृत्व में महिलाओं द्वारा वर्ष 1303 की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से जुड़ी रानी पद्मिनी के जौहर की लोकगाथा का भावपूर्ण नाट्य मंचन रहा। कलाकारों ने अपने सशक्त अभिनय से मेवाड़ की वीरांगनाओं के साहस, त्याग और स्वाभिमान की गाथा को जीवंत करते हुए युवा पीढ़ी को धर्म, संस्कृति एवं गौरवशाली विरासत से जुड़ने का संदेश दिया।

भगवान सिंह चौहान ने बताया कि समारोह में सामाजिक संस्थाओं, समाजसेवियों, शिक्षकों, खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों एवं मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय कार्यसमिति अध्यक्ष विश्वबंधु सिंह राठौड़ रहे। पार्षद शंकरलाल जाट, पार्षद शालिनी वैष्णव, सत्यनारायण गगड़, विश्व हिंदू परिषद के गणेश प्रजापत, ब्रह्माकुमारी संस्था से अनिता दीदी, रेखा पुरी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजकों के अनुसार हजारों भीलवाड़ावासियों ने समारोह में सहभागिता की।

और पढ़ें
0
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?